गिप्पी ग्रेवाल और जॉर्डन संधू की सुरक्षा हटाने पर Majithia ने जताई नाराजगी, कहा-सिद्धू मूसेवाला जैसा मामला दोहराना चाहती है पंजाब सरकार

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 06:10 PM

majithia spoke on the removal of security of gippy grewal and jordan sandhu

दो पंजाबी कलाकार गिप्पी ग्रेवाल और जॉर्डन संधू की सुरक्षा हटाए जाने के बाद पंजाब सरकार पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इस मामले में बिक्रम मजीठिया ने सरकार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित और खतरनाक है।

जालंधर: दो पंजाबी कलाकार गिप्पी ग्रेवाल और जॉर्डन संधू की सुरक्षा हटाए जाने के बाद पंजाब सरकार पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इस मामले में बिक्रम मजीठिया ने सरकार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित और खतरनाक है।

मजीठिया ने आरोप लगाया कि जो भी गायक शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से मिलते हैं, उनकी सुरक्षा हटा दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ADHOC DGP सिद्धू मूसेवाला के मामले को दोहराना चाहते हैं, यानी अन्य कलाकारों को भी उनके जैसे खतरों में डालना चाहते हैं।

मजीठिया ने विशेष रूप से कहा कि गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा इसलिए हटा दी गई क्योंकि उन्होंने सुखबीर बादल से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि क्या उनका इरादा सभी कलाकारों को सिद्धू मूसेवाला जैसी घटना का शिकार बनाने का है। इस बयान के बाद पंजाब में कलाकारों की सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों को लेकर बहस तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!