26 जनवरी से पहले पंजाब में धमाका, रेलवे लाइन को बनाया निशाना

Edited By Updated: 24 Jan, 2026 11:43 AM

blast in punjab railway line before republic day

गणतंत्र दिवस के समारोह से सिर्फ 48 घंटे पहले पंजाब में बड़ा धमाका हुआ है।

सरहिंद (वेब ​​डेस्क, विपन): गणतंत्र दिवस के समारोह से सिर्फ 48 घंटे पहले पंजाब में बड़ा धमाका हुआ है। यह धमाका सरहिंद रेलवे लाइन पर किया गया है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन डैमेज हो गया है जबकि मालगाड़ी के चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका कल देर रात हुआ है। इस धमाके में मालगाड़ी को नुकसान हुआ है, अगर पैसेंजर ट्रेन इसका शिकार होती तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रात करीब 9.30 बजे एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब ढाई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!