चंडीगढ़ में Rose Festival आज से, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की Advisory

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 10:40 AM

chandigarh rose festival

सैक्टर-16 रोज गार्डन में रोज फैस्टीवल को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

चंडीगढ़: सैक्टर-16 रोज गार्डन में रोज फैस्टीवल को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कार्निवाल में आने वाले लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थानों पर ही खड़े करें।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्निवाल के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ मार्गों पर ट्रैफिक दबाव अधिक रह सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी कि कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक हार्न न बजाएं। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि सैक्टर-16 की आंतरिक सड़कों, साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की टो भी किया जा सकता है। आगंतुकों की सुविधा के लिए पिक एंड ड्राप के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिसमें सैक्टर-17, रास फ्रंटियर, नीलम थिएटर के पास बनाए गए है। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा है कि कार्निवाल के दौरान जरूरत पड़ने पर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट या प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। किसी वाहन को टो या क्लैंप किया जाता है, तो वाहन मालिक ट्रैफिक हैल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं।


ये हैं निधारित पाकिंग स्थल
सेक्टर-9 में चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और यूटी सचिवालय के पीछे और पंजाब पुलिस मुख्यालय से केन्द्रीय सदन तक पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर सकते हैं। इसके अलावा सैक्टर-16 रोज गार्डन के पीछे और सैक्टर-17 होटल ताज के सामने पार्किंग में जगह निर्धारित की गई है। सेक्टर-17 में टी डी. आई माल के सामने और मल्टी लेवल पार्किंग व नीलम पार्किंग में भी जगह उपलब्ध है। सेक्टर-9 मध्य मार्ग पर के एस.सी.ओ. के सामने पार्किंग एरिया में वाहन खड़े किए जा सकते हैं। सेक्टर-17 पार्किंग लैंड और एम. सी. ऑफिस के सामने भी पार्किंग के लिए जगह निधर्धारित की गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!