Edited By Radhika,Updated: 19 Feb, 2026 01:48 PM

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की AI जेनरेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस मीडिया सेल को कानूनी नोटिस जारी किया गया है।
नेशनल डेस्क: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की AI जेनरेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस मीडिया सेल को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। सचिवालय ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ AI वीडियो मामले में कांग्रेस के मीडिया सेल को कानूनी नोटिस जारी किया है। AI वीडियो और कैरिकेचर शेयर करने के इस मामले में कैरिकेचर में सुप्रिया श्रीनेत सहित कांग्रेस के 9 पदाधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।
कांग्रेस पर लगे विशेषाधिकार हनन का लगा आरोप
भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने इस मामले में की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला गरमाया है। सचिवालय के विशेषाधिकार विभाग ने इसे 'सदन की अवमानना' करार देते हुए सख्त रुख अपनाया है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत और AICC के 8 अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को नोटिस भेजा है। इन पर आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लोकसभा स्पीकर का अपमानजनक AI वीडियो और भ्रामक कैरिकेचर पोस्ट किया है। इस मामले में लोकसभा सचिवालय के निदेशक बाला गुरु जी द्वारा भेजे गए पत्र में सभी आरोपियों को 3 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
हो सकती है कड़ी कानूनी और संसदीय कार्रवाई
इसी के साथ यह भी कहा गया है कि यदि इस नोटिस के बाद कोई भी जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो इसे 'विशेषाधिकार उल्लंघन' मानकर कड़ी कानूनी और संसदीय कार्रवाई की जाएगी।