Edited By Kamini,Updated: 13 Feb, 2026 05:12 PM

पंजाब में एक किसान द्वारा अपने परिवार गोली मारने की बड़ी वारदात सामने आई है।
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर के ऐतिहासिक गांव बजीदपुर में आज एक जगजीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह नाम के किस ने अपनी करीब 35 वर्ष की पत्नी नवनीत कौर और करीब 4 वर्ष के बेटे वारिसदीप सिंह को अपने रिवाल्वर से गोली मारने उपरांत खुद को भी गोली मार ली है। जानकारी के अनुसार इस घटना में परिवार के तीनों सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है जिनको तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जिनकी चिंताजन हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के हस्पताल में भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सबडिवीजन फिरोजपुर करण शर्मा अस्पताल में पहुंच गए हैं और उनके द्वारा इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है सरकारी तौर तक अभी तक पुलिस ने इस घटना के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया और पुलिस द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि किसान जगसीर सिंह ने खुद अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मारने उपरांत खुद को गोली मारी है ? या यह कोई हत्या का मामला है ?
समाचार लिखे जाने तक परिवार के तीनों सदस्यों की हालत बेहद चिंताजनक है । घटनास्थल पर मौजूद जो लोगों ने बताया कि जगसीर सिंह को कभी भी परेशानी की हालत में नहीं देखा गया, यह सुखी और खुश परिवार है जिनके पास अपनी जमीन भी है और वह ठेके पर भी जमीन लेकर भी किसानी करता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here