Golden Temple के AI वीडियो पर हेड ग्रंथी ने की कड़ी निंदा, सख्त कार्रवाई की मांग

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 01:26 PM

head granthi strongly condemns the ai video of the golden temple

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें

पंजाब डेस्कः  सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल कर सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई है। वीडियो में एक कार को श्री हरिमंदर साहिब की परिक्रमा में चलते हुए और कुछ लोगों को जूतों सहित वहां मौजूद दिखाया गया है। सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सिख-विरोधी ताकतों की एक घटिया साजिश करार दिया है।

सिंह साहिब ने कहा कि ऐसा कृत्य कोई नया नहीं है, बल्कि पंथ-विरोधी ताकतें लंबे समय से श्री हरिमंदर साहिब की बेअदबी करने की फिराक में रहती हैं। उन्होंने कहा कि सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब पूरी मानवता की आस्था का केंद्र है, जहां हर धर्म और जाति के लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाता है। ऐसे पवित्र स्थल के बारे में तकनीक का दुरुपयोग कर भड़काऊ सामग्री तैयार करना सिखों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। इस मामले में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ट्रेस करना या पकड़ना कोई असंभव काम नहीं है, लेकिन सरकारों की ढिलाई के कारण इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार और प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

संगत से विशेष अपील
सिंह साहिब ने संगत से अपील की है कि ऐसी बेअदबी वाली वीडियो को बिल्कुल भी डाउनलोड, अपलोड या शेयर न किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि ऐसी कोई वीडियो सामने आती है, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे वायरल होने से रोका जाए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!