पूनम पांडे का चौंकाने वाला खुलासा - 'फेमस क्रिकेटर ने भेजा मैसेज, करना चाहता था हैंगआउट'; अब बुरी तरह हो रही ट्रोल

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 02:55 PM

poonam pandey reveals famous cricketer dm her wanted to hang out

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने हाल ही में क्रिकेटर्स और एक्टर्स के डायरेक्ट मैसेज (DM) को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कई फेमस खिलाड़ी और स्टार्स उन्हें मैसेज भेजते थे, जिनमें कुछ सिर्फ हैंगआउट करना चाहते थे। एक क्रिकेटर ने उन्हें बार-बार मैसेज...

नेशनल डेस्क : एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अक्सर अपने विवादित बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आती हैं, तो कभी किसी अफवाह के चलते। इस बार उन्होंने क्रिकेट जगत और एक्टिंग इंडस्ट्री से जुड़े एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गई हैं।

क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर क्या कहा?

हाल ही में फिल्मविंडो के साथ बातचीत में पूनम पांडे ने बताया कि उन्हें कई क्रिकेटर्स और एक्टर्स डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजते हैं। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो उन लोगों के नाम बताएंगी। पूनम ने कहा कि नाम नहीं बता सकतीं, लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी और स्टार्स हैं, जो उन्हें मैसेज करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ मैसेजिंग ऐसे थे जैसे किसी क्रिकेटर ने लिखा कि “आप बहुत क्यूट लगती हैं।” यह मैसेज बार-बार आने लगे, जिसके बाद पूनम को उस व्यक्ति को ब्लॉक करना पड़ा।

यह भी पढ़ें - आज सोना हुआ सस्ता, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

जब उनसे पूछा गया कि ये लोग सीरियस होते हैं या सिर्फ टाइमपास, तो उन्होंने कहा कि मैसेज देखकर ऐसा लगता है कि ये लोग गंभीर नहीं हैं। 'मुझे लगता है कि ये सिर्फ मेरे साथ हैंगआउट करना चाहते हैं। कई बार इन्हें इग्नोर करना पड़ता है। मुझे यकीन है कि मेरी तरह और भी लड़कियों को ऐसे मैसेज आते होंगे।'

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

पूनम पांडे के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि यह सब स्क्रिप्टेड है और पूनम सिर्फ अटेंशन पाने के लिए यह बयान दे रही हैं। इससे पहले, एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने भी इसी तरह की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज करते थे। खुशी की इस बात के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!