होशियारपुर में गैस सिलेंडर धमाका, मां-बेटी समेत 5 लोग गंभीर घायल

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 10:36 AM

hoshiarpur cylinder blast

जिसके बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से बुटीक में अफरा-तफरी मच गई।

होशियारपुर(वरिंदर पंडित): होशियारपुर जिले के गांव सतोर में स्थित एक बुटीक में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मां-बेटी और फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से बुटीक में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!