सचिवालय से बाहर आए मंत्री कुलदीप धालीवाल, कहा- 2 काले रंग के बैगों में सूबत लेकर पेश हुए CM Mann

Edited By Updated: 15 Jan, 2026 12:55 PM

minister kuldeep dhaliwal

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश हो गए हैं, इस दौरान  अंदर बातचीत चल रही है। इस बीच विधायक कुलदीप धालीवाल सचिवालय से बाहर आए।

पंजाब डेस्क : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश हो गए हैं, इस दौरान  अंदर बातचीत चल रही है। इस बीच विधायक कुलदीप धालीवाल सचिवालय से बाहर आए। उन्होंने बताया कि फिलहाल अंदर सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज मौजूद हैं। बैठक की वीडियोग्राफी हो रही है या नहीं, इस बारे में उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता है। धालीवाल ने यह भी कहा कि जब मुख्यमंत्री जब बाहर आएंगे वह खुद बताएंगे, मैं अंदर नहीं गया हूं।

इसके साथ ही कुलदीप धालीवाल ने बताया कि सीएम भगवंत मान पूरी श्रद्धा के साथ एक निमाने सिख की तरह पेश हुए हैं। वहीं वह अपने साथ जो 2 काले रंग के बैग लेकर गए हैं, उनमें वे दस्तावेज और सामग्री हैं, जिनकी मांग जत्थेदार गड़गज की ओर से की गई थी। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि, न ही आप लोगों को पता है और न ही मुझे पता हैं, कि मुख्यमंत्री से कौन से सबूत मांगे गए थे और वह काले रंग के बैगों क्या लेकर गए हैं। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान के सुबह करीब 11 बजे अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे। वहीं आपको बता दें कि, सीएम मान सचिवालय में अंदर गए 1 घंटा हो गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!