Iran War के बीच काबुल में धमाकेः तालिबान का पाक के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला, पाकिस्तान ने दी ‘खुले युद्ध’ की धमकी !

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 01:58 PM

gunfire in kabul as afghan forces shoot at pakistani aircraft

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष चौथे दिन और भड़क गया। काबुल में धमाके और गोलीबारी की आवाज़ें गूंजीं। पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ में 350 से अधिक तालिबान लड़ाके मारने का दावा किया, जबकि अफगान पक्ष ने पाकिस्तानी जेट गिराने की बात कही। सीमा तनाव से...

International Desk: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच सैन्य संघर्ष चौथे दिन खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।। रविवार तड़के राजधानी काबुल में तेज़ धमाकों और गोलीबारी की आवाज़ों से अफरा-तफरी मच गई। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, सूर्योदय से पहले कई इलाकों में विस्फोट सुने गए, हालांकि हमलों के सटीक लक्ष्य और हताहतों की पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता Zabihullah Mujahid ने दावा किया कि काबुल में सुनी गई धमाकों की आवाज़ें अफगान सुरक्षा बलों द्वारा पाकिस्तानी विमानों के खिलाफ की गई एयर डिफेंस कार्रवाई के कारण थीं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 

तालिबान का सैन्य और कथित परमाणु ठिकानों पर हमला
अफगान तालिबान पर इस्लामाबाद के पास सैन्य ठिकानों और कथित परमाणु सुविधाओं को ड्रोन से निशाना बनाने का आरोप है। तालिबान ने फैजाबाद और नौशेरा में हमलों का दावा किया। डूरंड लाइन पर कई पाक चौकियों पर कब्ज़े की खबरों से हालात और गंभीर हो गए। तनाव के बीच पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी Adil Raja ने दावा किया कि अफगानिस्तान से लॉन्च ड्रोन ने इस्लामाबाद के नज़दीक सैन्य/कथित परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान सरकार/सेना की ओर से विस्तृत आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक नहीं की गई है। तालिबान सरकार की ओर से कहा गया कि इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके के पास एक सैन्य कैंप, और खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा में एक सैन्य बेस को ड्रोन से निशाना बनाया गया। यह भी दावा किया गया कि कुछ ड्रोन इस्लामाबाद के संवेदनशील सरकारी इलाकों के पास तक पहुंचे।

 

ऑपरेशन गजब लिल हक’ 
पाकिस्तान ने कहा है कि ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ के तहत अब तक 350 से अधिक तालिबान लड़ाकों को मार गिराया गया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्री Ataullah Tarar के मुताबिक 352 तालिबान ऑपरेटिव्स मारे गए, 535 से अधिक घायल व 130 सैन्य ठिकाने नष्ट करने के अलावा171 टैंक और बख्तरबंद वाहन तबाह कर दिए गए हैं। पाकिस्तान ने 26 अहम पोस्ट पर भी कब्ज़ा कर लिया है।  पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल और कंधार तक कई ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

 

जेट गिराने और पायलट पकड़ने का दावा
अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि जलालाबाद में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराया गया। पुलिस प्रवक्ता तैयब हम्माद के अनुसार, पायलट पैराशूट से उतरा और उसे जिंदा पकड़ लिया गया। हालांकि पाकिस्तान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया है। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगान तालिबान पाकिस्तान विरोधी संगठन Tehrik-i-Taliban Pakistan (TTP) को शरण दे रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि TTP अफगान जमीन से सीमा पार हमले कर रहा है।
वहीं काबुल इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है।

 

‘खुले युद्ध’ की चेतावनी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने हालात को ‘खुला युद्ध’ करार देते हुए कहा कि सीमा पार हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं और सैन्य कार्रवाई तेज़ होने के संकेत मिल रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों ने संयम बरतने और बातचीत की अपील की है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचा, तो दक्षिण और मध्य एशिया में बड़ा क्षेत्रीय संकट पैदा हो सकता है। अफगानिस्तान ने बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन साथ ही ‘गंभीर परिणामों’ की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिन निर्णायक साबित होंगे ष 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!