मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के कारण एडवाइजरी जारी, ईरान में फंसे भारतीय इन नंबरों पर करें संपर्क

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 02:26 PM

iran israel war indians stranded in iran can contact these numbers

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के शहरों पर हमले किए हैं। कई देशों ने हाई अलर्ट जारी किया है। भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने,...

नेशनल डेस्क : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई के कारण क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। ईरान ने कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल के शहरों पर हमले किए हैं। इस वजह से कई देशों ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए मिडिल ईस्ट में भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

कौन-कौन से देश शामिल हैं 

UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, फिलिस्तीन (रामल्ला-वेस्ट बैंक), कतर, ईरान। इन देशों में रहने या यात्रा करने वाले भारतीयों से विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने भी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

ईरान में नई एडवाइजरी

Embassy of India, Tehran ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए नई सुरक्षा सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि:

  • गैर-जरूरी बाहर निकलने से बचें और अधिक समय घर के अंदर बिताएं।
  • लगातार खबरों पर नजर रखें और दूतावास की अगली सूचना का इंतजार करें।
  • आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359

PunjabKesari

भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें

  • अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने UAE में रहने वाले नागरिकों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
  • रियाद स्थित दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे नागरिकों को स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और गैर-जरूरी यात्रा टालने को कहा है।
  • बहरीन और रामल्ला (फिलिस्तीन) स्थित मिशनों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और इमरजेंसी हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है।

एयरलाइंस ने रद्द की फ्लाइट्स

एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट (AI139) को बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया। इंडिगो ने ईरानी एयरस्पेस से गुजरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने वेस्टबाउंड इंटरनेशनल फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया।

NORKA ने केरलवासियों के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच NORKA ने ईरान, इजराइल और अन्य पश्चिम एशियाई देशों में रह रहे केरलवासियों के लिए विशेष हेल्पडेस्क चालू किया है। यह कदम मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश पर उठाया गया है।

जरूरतमंद प्रवासी केरलवासी इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं :

  • +91-8802012345 (इंटरनेशनल मिस्ड कॉल)
  • 18004253939 (भारत से टोल-फ्री नंबर)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!