ईरानी मिसाइलों ने इजराइल में मचाई तबाही, Tel Aviv में डिफेंस सिस्टम की उड़ाई धज्जियां ! (Video)

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 03:30 PM

tel aviv sounds a fresh alarm as iran launches missile attack

ईरान ने इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे तेल अवीव समेत कई इलाकों में सायरन बज उठे। IDF ने हमले की पुष्टि की और देशभर में आपात स्थिति घोषित की। इजरायली एयर डिफेंस सक्रिय रहा। शुरुआती रिपोर्टों में कई घायल बताए गए, जबकि कुछ इलाकों में भारी...

International Desk: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसके बाद Tel Aviv सहित कई शहरों में तबाही मचने के बाद सायरन गूंज उठे। इजरायल की सेना Israel Defense Forces (IDF) ने पुष्टि की कि मिसाइलें ईरान से दागी गईं जिससे कई इलाकों में नुकसान हुआ। देशभर में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है और नागरिकों को शेल्टर के पास रहने की सलाह दी गई है।  हमले से पहले ही मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश भेजे गए थे कि मिसाइल, रॉकेट या ड्रोन हमला हो सकता है। कुछ ही देर बाद एयर-रेड सायरन बजने लगे।

 

IDF ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा “पिछले 24 घंटों में 20वीं बार लाखों इजरायली नागरिकों को ईरानी मिसाइल फायर के कारण शेल्टर की ओर भागना पड़ा।” ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी द्वारा जारी तस्वीरों में तेल अवीव में इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग के पास धुआं उठता दिखा। जरायल की आपात सेवा Magen David Adom ने कहा कि कई मिसाइलों के हमलों के बाद कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों पर सीधे हमले की पुष्टि नहीं हुई है। इजरायली वायुसेना ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में ईरान के ठिकानों पर 1,200 से ज्यादा हथियार गिराए गए।

 

यह कार्रवाई कथित तौर पर तेहरान में सैन्य ठिकानों और मिसाइल उत्पादन केंद्रों को निशाना बनाकर की गई। यह टकराव उस संयुक्त अमेरिका-इजरायल हमले के बाद और तेज हो गया है, जिसमें तेहरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि यह हमला “आत्मरक्षा का अधिकार” है।  देश मंत्री Abbas Araghchi ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासचिव Antonio Guterres को पत्र लिखकर कहा कि जब तक “आक्रमण” पूरी तरह बंद नहीं होता, ईरान निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगा।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!