पंजाब के Students को मिलेगा Golden Chance,  खुलेगा पोर्टल, जल्दी करें Apply

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 11:40 AM

punjab students will get golden chance

पंजाब विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के यू.जी., पी.जी. और प्रोफैशनल पाठ्यक्रमों के उन विद्यार्थियों को जिनकी डिग्री

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के यू.जी., पी.जी. और प्रोफैशनल पाठ्यक्रमों के उन विद्यार्थियों को जिनकी डिग्री पूरी करने के लिए सभी निर्धारित अवसर समाप्त हो चुके हैं। अपनी डिग्नियां पूर्ण करने के लिए गोल्डन चांस प्रदान किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया है कि गोल्डन चांस सेमेस्टर सिस्टम के अंतर्गत यू.जी. पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश सत्र 2014 से आगे तथा पी.जी. और  प्रोफैशनल पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश सत्र 2011 से आगे के विद्यार्थियों पर लागू होगा। परीक्षा अप्रैल और मई 2026 में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ आयोजित की जाएगी। वर्तमान में अभ्यर्थी केवल ईवन सैमेस्टर के प्रश्नपत्रों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। प्रो. जगत भूषण ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास कोई भी री-अपीयर का अवसर शेष नहीं है, वे इस विशेष प्रावधान के अंतर्गत अपने री-अपीयर, कंपार्टमैंट, पूर्ण विषय, सुधार, अतिरिक्त, अपूर्ण या छूटे हुए प्रायोगिक प्रश्नपत्रों को पास करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईवन सैमेस्टर दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल यू.जी. पाठ्यक्रमों के लिए तथा पी.जी. और प्रोफैशनल पाठ्यक्रमों के लिए वैबसाइट पर आवेदन कर सकतें है। पोर्टल 12 फरवरी को खुलेगा और 11 मार्च को बंद होगा। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सिमैस्टर शुल्क
शुल्क यू.जी. पाठ्यक्रमों के लिए प्रतिसि मैस्टर 7,500 रुपए तथा पी.जी. और प्रोफैशनल पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सिमेस्टर 15,000 रुपए निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

निर्धारित पाठ्यक्रम से ही करें अध्ययन
प्रो. जगत भूषण ने कहा है कि परीक्षा का माध्यम केवल ऑफलाइन होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर परीक्षा अनुभाग के अंतर्गत गोल्डन चांस लिंक, नोटिस बोर्ड, यू.जी. और पी.जी. में उपलब्ध गोल्डन चांस सिलेबस दिशा-निर्देश के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम का ही अध्ययन करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!