पंजाब में होगी ओलावृष्टि! 11 जिलों के लिए अगले 48 घंटे भारी, SDMA ने जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 21 Jan, 2026 06:41 PM

punjab weather 48 hours sdma alert

बीते कुछ दिनों से निकली धूप के बाद पंजाब में मौसम फिर करवट लेने वाला है।

पंजाब डेस्क : बीते कुछ दिनों से निकली धूप के बाद पंजाब में मौसम फिर करवट लेने वाला है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। SDMA द्वारा पंजाब में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसे लेकर लोगों के फोन पर मैसेज आ रहे हैं। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Punjab SDMA) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

SDMA के मुताबिक मौसम की ये स्थिति अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मोगा, पठानकोट, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल सकती है। इस दौरान लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!