Sensex-Nifty धड़ाम, इन 4 कारणों से आई गिरावट, मिडकैप-स्मॉलकैप भी दबाव में

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 12:22 PM

share market decline due to these 4 reasons midcap smallcap also under pressure

गुरुवार 19 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती मजबूती के बाद रुख बदल लिया। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसल गए। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय Bombay Stock Exchange का सेंसेक्स 725.47 अंक (0.87%)...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार 19 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती मजबूती के बाद रुख बदल लिया। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसल गए। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय Bombay Stock Exchange का सेंसेक्स 725.47 अंक (0.87%) गिरकर 83,008.78 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं National Stock Exchange of India का निफ्टी 208.05 अंक (0.81%) टूटकर 25,611.80 पर पहुंच गया।

गिरावट के पीछे ये रहे 4 बड़े कारण

1. तीन दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली

पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.4% की बढ़त दर्ज की गई थी। दिसंबर तिमाही के बेहतर नतीजों से बाजार को सपोर्ट मिला था। हालांकि ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार दबाव में आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दिखी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1% नीचे कारोबार करते दिखे।

PunjabKesari

2. कच्चे तेल में तेजी से चिंता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रही, जबकि अमेरिकी क्रूड 65 डॉलर के करीब पहुंच गया। अमेरिका-ईरान तनाव की आशंका से सप्लाई बाधित होने की चिंता बढ़ी है। भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए कच्चे तेल की कीमतों में उछाल महंगाई और चालू खाते के घाटे पर दबाव डाल सकता है, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर होती है।

3. इंडिया VIX में उछाल

बाजार की अस्थिरता को दर्शाने वाला India VIX करीब 5% चढ़कर 12.83 पर पहुंच गया। VIX में तेजी इस बात का संकेत है कि निवेशक आने वाले दिनों में ज्यादा उतार-चढ़ाव की आशंका जता रहे हैं।

PunjabKesari

4. अहम टेक्निकल स्तरों पर नजर

विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में दोबारा मजबूती के लिए निफ्टी को 25,900–26,000 के स्तर के ऊपर टिकना जरूरी है। ब्रोकरेज हाउसों के मुताबिक, 25,700–25,660 का जोन तत्काल सपोर्ट है, जबकि 26,000–26,050 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में सामने है। 26,000 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट मिलने पर ही बाजार में नई खरीदारी का भरोसेमंद संकेत मिलेगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!