Ludhiana में दिन-दिहाड़े हथियार के बल पर ऑटो चालक से लूट, दहशत में लोग

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 09:14 AM

robbery in ludhiana

शहर में बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए दिन-

लुधियाना(राज): शहर में बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए दिन-दिहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक एक ऑटो चालक जब अपना काम खत्म कर वापस लौट रहा था, तभी काकोवाल रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो शातिर बदमाशों ने उसे घेर लिया।

हमलावरों ने पीड़ित को तेजधार हथियार दिखाकर उसकी जेब से हजारों की नकदी और गले से चांदी की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी जज सिंह और गुरविंदर सिंह है। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता उत्तम ने पुलिस को बताया कि वह अपने ऑटो थ्री-व्हीलर पर माल की डिलीवरी देकर वापस अपनी फैक्ट्री की ओर जा रहा था। जब वह शाम के करीब पौने 5 बजे हीरा टीना वाली फैक्ट्री के पास पहुंचा तो घात लगाकर बैठे दो बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित को तेजधार हथियार ल दिखाकर दहशत में डाल दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पैंट की जेब से 11,500 रुपए और गले से करीब 6 तोले की चांदी की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से रफूचक्कर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई थाना जोधवाल पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बिना नंबर प्लेट वाला काले रंग का स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी कितनी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!