सुखबीर बादल का AAP पर बड़ा आरोप, बोले- ड्रग तस्करों से मासिक वसूली करते हैं पार्टी नेता

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 04:08 PM

sukhbir badal big allegation on aap

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है।

फिरोजपुर:  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। सुखबीर बादल आज फिरोजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा नशे के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पदयात्रा की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह एक सराहनीय और समय की जरूरत के अनुरूप पहल है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करना सरकारों की जिम्मेदारी होती है, लेकिन अब यह जिम्मा राज्यपाल ने खुद उठाया है।

सभा को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कुछ नेता नशा तस्करों को संरक्षण देते हैं और उनसे नियमित रूप से पैसे वसूले जाते हैं, इसी वजह से पंजाब में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि अकाली दल की सरकार सत्ता में आती है, तो प्रदेश में एक भी गैंगस्टर को पनपने नहीं दिया जाएगा।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई जमीनी स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी है, लेकिन दुर्भाग्य से नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर ठोस कदम उठाने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए इसे इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान सुखबीर बादल ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की है, और इसके लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!