'फ्लॉप शो' बनकर रह गया पंजाब सरकार का 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान, राणा गुरजीत ने आम आदमी पर कसा तंज

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 02:18 PM

rana gurjeet took a dig at the common man

पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब में नशे के इस्तेमाल और नशा तस्करी के मुद्दे पर गंभीर चिंता जाहिर की।

जालंधर :  पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब में नशे के इस्तेमाल और नशा तस्करी के बढ़ते मामले को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्यपाल द्वारा नशे के मुद्दे पर उन्हें आमंत्रित किए जाने का स्वागत किया और कहा कि केवल जागरूकता अभियान चलाकर समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उनका कहना है कि अब ठोस और जमीन स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है।

राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब सरकार और राज्यपाल से तुरंत कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां बार्डर पार से नशा लगातार तस्करी के जरिए आ रहा है। 50 किलोमीटर के बार्डर क्षेत्र पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है, इसलिए इसके लिए केंद्र सरकार भी जिम्मेदार है।

उन्होंने बताया कि 2014 से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशे की सप्लाई आम हो गई है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर ड्रोन लगातार तस्करी कर रहे हैं तो क्या BSF अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रही है। राणा गुरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार की नाकामी पर भी सवाल उठाए।

राणा गुरजीत सिंह ने नशे के बढ़ने के पीछे बेरोजगारी और किसानी की समस्या को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री की कमी है और केंद्र सरकार को बड़े पैकेज के जरिए निवेश बढ़ाना चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार मिले और वे नशे की दलदल में फंसने से बच सकें।

उन्होंने पंजाब सरकार  के “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान पर भी सवाल उठाए और इसे सिर्फ दिखावा करार दिया। पंजाब सरकार का 'युद्ध नशे विरुद्ध 'फ्लॉप शो' बनकर रह गया है। उनका कहना है कि घरों में नशे की सप्लाई बिना रोकटोक जारी है और केवल फर्जी आंकड़े और छोटे तस्करों के घर तोड़ने से समस्या हल नहीं होगी। राणा गुरजीत सिंह ने राज्यपाल और पंजाब सरकार से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जोरदार मांग की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!