नेतन्याहू ने मोदी दौरे को बताया ऐतिहासिकः बोले-दोस्त के भाषण ने जीता पूरे इजरायल का दिल ! हरेक की आंखें नम थीं

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 07:29 PM

not a dry eye left in israel  netanyahu hails pm modi s visit as

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को “अद्भुत और भावनात्मक” बताया। उन्होंने कहा कि केनेस्सेट में दोस्त मोदी के भाषण के बाद “इजरायल में एक भी आंख सूखी नहीं रही।” दोनों देशों ने AI, सुरक्षा और नवाचार सहित...

International Desk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को “अद्भुत और भावनात्मक” बताया। उन्होंने कहा कि केनेस्सेट में मोदी के भाषण के बाद “इजरायल में एक भी आंख सूखी नहीं रही।” दोनों देशों ने AI, सुरक्षा और नवाचार सहित कई क्षेत्रों में समझौते किए। इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री Narendra Modi के दौरे को “अविश्वसनीय रूप से उत्पादक और बेहद भावुक” बताया।उन्होंने कहा,“केनेस्सेट में आपके भावनात्मक संबोधन के बाद इजरायल में एक भी आंख सूखी नहीं रही।” नेतन्याहू ने यह भी कहा कि यह दौरा सिर्फ समझौतों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का क्षण था।

 

यरुशलम में दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और कूटनीतिक सहयोग से जुड़े कई MoUs पर हस्ताक्षर हुए। AI, नवाचार, शिक्षा, जल संरक्षण और कृषि जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी। नेतन्याहू ने कहा,“भविष्य उन्हीं का है जो नवाचार करते हैं  और भारत व इजरायल दोनों इनोवेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं।” मोदी ने कहा कि भारत-इजरायल संबंध “दुनिया के भले के लिए उपयोगी और मजबूत” हो सकते हैं।इजरायल की जल प्रबंधन और कृषि तकनीक को भारत ने अपनाया है और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!