अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश मान सरकार के ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण : तरुण चुग

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 08:51 PM

tarun chugh spoke on the major terrorist plot in amritsar

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि अमृतसर में पुलिस चौकी को IED से उड़ाने की साजिश पंजाब में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का गंभीर संकेत है। चुघ ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि सीमावर्ती राज्य में आतंकी तत्व इतनी आसानी से पुलिस...

चंडीगढ़ : भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि अमृतसर में पुलिस चौकी को IED से उड़ाने की साजिश पंजाब में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का गंभीर संकेत है। चुघ ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि सीमावर्ती राज्य में आतंकी तत्व इतनी आसानी से पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की हिम्मत कर रहे हैं।

चुघ ने जोड़ा कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा कर्मियों के जांबाज जवानों की तत्परता से एक बड़ी त्रासदी टल गई, लेकिन मान सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी विस्फोटक सामग्री शहर के भीतर तक कैसे पहुँची। क्या खुफिया तंत्र निष्क्रिय है या मान सरकार की प्राथमिकताएँ कुछ और हैं?

चुघ ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब की कानून व्यवस्था लगातार गिरावट की ओर गई है। गैंगवार की घटनाएँ, जेलों के भीतर से आपराधिक गतिविधियों का संचालन, ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशे की सप्लाई, तथा सीमापार से सक्रिय आतंकी नेटवर्क—ये सभी घटनाएँ दर्शाती हैं कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ी है। सरकार की ढिलाई ने असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ाए हैं।

चुघ ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क, ड्रग तस्करी और सीमापार आतंकी मॉड्यूल्स की सक्रियता पहले ही चिंता का विषय है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। चुघ ने कहा कि पंजाब की जनता सुरक्षा के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी। मान सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर सीमावर्ती प्रदेश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे।

अमृतसर में IED के साथ पुलिस चौकी को निशाना बनाना स्पष्ट संकेत है कि मान सरकार के राज में आतंकियों और गैंगस्टरों के हौसले बुलंद हैं। पिछले चार वर्षों में पंजाब गैंगवार, ड्रोन से हथियार सप्लाई और जेलों से अपराध संचालन का केंद्र बनता जा रहा है यह ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!