15 दिन पहले हुई थी शादी...भीषण सड़क हादसे में चली गई नवविवाहिता की जान, पति घायल

Edited By Updated: 06 Feb, 2025 11:49 PM

newly married woman dies in a road accident husband injured

राजस्थान में उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार नव विवाहिता युवती की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उदयपुरः राजस्थान में उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार नव विवाहिता युवती की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के सायरा तहसील के भानपुरा बागड निवासी आयुषी आमेटा अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डांगियों का गुडा के समीप पिछे से आए अनियंत्रित ट्रेलर ने पिछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में आयुषी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बताया गया है कि आयुषी की पन्द्रह दिन पूर्व ही शादी हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर मृतका के शव को एम बी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!