नेस्ले इंडिया का जनवरी-मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.6 प्रतिशत बढ़कर 602.25 करोड़ रुपये पर

Edited By Updated: 20 Apr, 2021 07:24 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया लि. का जनवरी-मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.62 प्रतिशत बढ़कर 602.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रमुख उत्पादों की बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का वित्त...

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया लि. का जनवरी-मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.62 प्रतिशत बढ़कर 602.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रमुख उत्पादों की बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर होता है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 525.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 8.9 प्रतिशत बढ़कर 3,600.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 3,305.78 करोड़ रुपये थी।
नेस्ले इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री 10.17 प्रतिशत बढ़कर 3,442.03 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 3,124.23 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का निर्यात 12.9 प्रतिशत घटकर 158.17 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 181.55 करोड़ रुपये था।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!