हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Edited By Updated: 11 Jun, 2021 03:45 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 477 रुपये की तेजी के साथ 72,476 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 477 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,476 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 12,658 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.27 डालर प्रति औंस हो गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!