शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 3.45 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Edited By Updated: 07 Dec, 2021 06:15 PM

pti state story

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) शेयर बाजार में मंगलवार को आयी तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3,45,719.55 करोड़ रुपये बढ़ी। इससे पहले, दो कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट रही थी।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) शेयर बाजार में मंगलवार को आयी तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3,45,719.55 करोड़ रुपये बढ़ी। इससे पहले, दो कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट रही थी।

बीएसई सेंसेक्स 886.51 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,633.65 अंक पर बंद हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन की चिंता में 949.32 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में मंगलवार को आयी तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,45,719.55 करोड़ रुपये उछलकर 2,60,18,494.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!