दिग्विजय दिल्ली रवाना, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए कल कर सकते हैं नामांकन

Edited By Updated: 29 Sep, 2022 12:38 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी केरल से दिल्ली आने वाली उसी उड़ान में थे, जिसमें सिंह सवार हुए।

सिंह और वेणुगोपाल पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग ले रहे थे। यह यात्रा इस समय केरल में है।

सूत्रों ने बताया कि सिंह रात में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और संभवत: बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!