एनएच-आठ पर दिल्ली पुलिस के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

Edited By Updated: 30 Sep, 2022 12:56 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजमार्ग-आठ पर शिव मूर्ति के निकट एक ट्रक ने दिल्ली पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजमार्ग-आठ पर शिव मूर्ति के निकट एक ट्रक ने दिल्ली पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारी का था और घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई जब अधिकारी कार के अंदर ही बैठे थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि टक्कर में पुलिस वाहन का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में शामिल हरियाणा नंबर वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!