इतने बिस्तर कि शहर भर जाए! जानिए दुनिया के टॉप 7 सबसे बड़े अस्पताल, जो खुद में एक शहर जैसे हैं

Edited By Updated: 21 Jun, 2025 01:48 PM

where is the world largest hospital which is the largest hospital in china

आज के दौर में स्वास्थ्य सुविधाएं किसी देश की तरक्की का सबसे अहम पैमाना बन चुकी हैं. जहां इलाज की सुविधा जितनी बड़ी और बेहतर होती है, वहां लोगों की ज़िंदगी उतनी ही सुरक्षित मानी जाती है. इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के उन 7 सबसे बड़े...

नेशनल डेस्क: आज के दौर में स्वास्थ्य सुविधाएं किसी देश की तरक्की का सबसे अहम पैमाना बन चुकी हैं. जहां इलाज की सुविधा जितनी बड़ी और बेहतर होती है, वहां लोगों की ज़िंदगी उतनी ही सुरक्षित मानी जाती है. इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के उन 7 सबसे बड़े अस्पतालों के बारे में, जो अपनी बेड कैपेसिटी, तकनीक, और सेवाओं की विशालता के कारण मेडिकल वर्ल्ड के दिग्गज माने जाते हैं.

1. झेंग्झौ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल, चीन – 7000+ बेड

दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल चीन के हेनान प्रांत में स्थित है. झेंग्झौ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में 7000 से भी ज्यादा बेड हैं. यह हॉस्पिटल न सिर्फ एक मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल सेंटर है बल्कि विश्वस्तरीय रिसर्च फैसिलिटी के लिए भी मशहूर है. यहां हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं.

2. वेस्ट चाइना मेडिकल सेंटर, चीन – 4300 बेड

चीन का ही दूसरा अस्पताल वेस्ट चाइना मेडिकल सेंटर, चोंगडू शहर में स्थित है. यह बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जाना जाता है. 4300 बेड के साथ यह न केवल चीन बल्कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है.

3. नेशनल सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ, फिलीपींस – स्पेशलाइज्ड साइकेट्रिक हॉस्पिटल

मांडालुयोंग शहर में स्थित यह मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी अस्पताल है. यहां मानसिक बीमारियों के इलाज के लिए बेहतरीन स्टाफ, चिकित्सा प्रणाली और संसाधन उपलब्ध हैं. यह अपनी विशेषता के कारण दुनिया के सबसे बड़े मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों में गिना जाता है.

4. लिंगकू चांग गुंग मेमोरियल हॉस्पिटल, ताइवान – 4000 बेड

यह अस्पताल लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी और एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध है. ताइवान में स्थित यह अस्पताल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा और एशिया का एक बड़ा मेडिकल हब बन चुका है.

5. अंकारा बिलकेंट सिटी हॉस्पिटल, तुर्किए – 3810 बेड

यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा अस्पताल, अंकारा में स्थित यह मेडिकल सेंटर है. इसमें अत्याधुनिक तकनीक और विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर है. यहां लाखों लोग सालाना इलाज करवाते हैं.

6. नेशनल हॉस्पिटल, कोलंबो – 3404 बेड

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो का यह अस्पताल पूरे देश के लिए एक केंद्रीय चिकित्सा केंद्र है. बेड की संख्या और मरीजों की सेवा क्षमता के मामले में यह दक्षिण एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में एक है.

7. क्रिस हानी बरगवनाथ हॉस्पिटल, दक्षिण अफ्रीका – 3200 बेड

जोहान्सबर्ग में स्थित यह अस्पताल अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा और दुनिया का सातवां सबसे बड़ा हॉस्पिटल है. यह उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मेडिकल ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए भी जाना जाता है.

जानिए क्यों जरूरी हैं इतने बड़े अस्पताल

बढ़ती आबादी, आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां और महामारी जैसे हालातों ने बड़े हॉस्पिटल की जरूरत को और बढ़ा दिया है. ये हॉस्पिटल न केवल इलाज का केंद्र हैं बल्कि रिसर्च, मेडिकल ट्रेनिंग और इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी बेहद अहम हैं.

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!