CM योगी ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुंबद का किया लोकार्पण, सर्वदलीय बैठक में लिया हिस्सा

Edited By Updated: 10 Aug, 2025 03:33 PM

cm yogi inaugurated the renovated dome of the entrance

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन के प्रवेश द्वार पर नए गुंबद और सभा मंडप का लोकार्पण किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 और...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन के प्रवेश द्वार पर नए गुंबद और सभा मंडप का लोकार्पण किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 और अतिविशिष्ट जलपान गृह का भी उद्धाटन किया। साथ ही उन्होंने मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया। सोमवार से विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को मानूसन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष महाना, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उप्र सरकार के मंत्री संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, बसपा विधायक दल नेता उमाशंकर सिंह, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) विधायक दल के नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!