दुनिया के वे देश जहां नही लगता कोई टैक्स, जानें बिना टैक्स के कैसे चलती है इन देशों की अर्थव्यवस्था?

Edited By Updated: 15 Jul, 2025 05:25 PM

countries without taxes how their economies thrive without tax

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां लोगों को अपनी आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। यह सुनने में तो दिलचस्प लगता है लेकिन सवाल ये उठता है कि बिना टैक्स के सरकार कैसे चलती है और वहां की अर्थव्यवस्था कैसी होती है? इस खबर में हम आपको उन देशों के बारे में...

नेशनल डेस्क: दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां लोगों को अपनी आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। यह सुनने में तो दिलचस्प लगता है लेकिन सवाल ये उठता है कि बिना टैक्स के सरकार कैसे चलती है और वहां की अर्थव्यवस्था कैसी होती है? इस खबर में हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां टैक्स नहीं लगता और वे अपनी आर्थिक जरूरतें कैसे पूरी करते हैं।

टैक्स क्यों जरूरी होता है?

सामान्यतया हर देश में सरकार की आय का एक बड़ा हिस्सा टैक्स से आता है। टैक्स की मदद से सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा और अन्य विकास कार्यों को संचालित करती है। भारत जैसे देशों में आय के अनुसार अलग-अलग टैक्स स्लैब होते हैं जिससे हर व्यक्ति अपनी कमाई के हिसाब से टैक्स देता है। टैक्स की वजह से ही देश का आर्थिक तंत्र मजबूत रहता है।

वे देश जहां पर नहीं लगता कोई टैक्स

हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां नागरिकों पर कोई टैक्स नहीं लगता। इनमें से प्रमुख हैं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, बहरीन, ब्रुनेई, बहामास, कतर, ओमान और मोनाको। इन देशों की अर्थव्यवस्था मुख्यतः प्राकृतिक संसाधनों और कुछ खास क्षेत्रों पर निर्भर होती है।

यूएई और कुवैत की टैक्स फ्री नीति

संयुक्त अरब अमीरात में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष टैक्स नहीं लगता। यह देश अपने तेल संसाधनों और पर्यटन पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। तेल से होने वाली आमदनी इतनी अधिक है कि सरकार को नागरिकों से टैक्स लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसके अलावा यूएई का फाइनेंशियल सेक्टर और मजबूत बैंकिंग सिस्टम भी यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। कुवैत भी विश्व के बड़े तेल निर्यातक देशों में से एक है। यहां की सरकार भी अपने नागरिकों को टैक्स के बोझ से मुक्त रखती है। यहां की मुख्य आय का स्रोत तेल की बिक्री है, जिससे देश के विकास कार्य चलते हैं।

बहरीन, ब्रुनेई और बहामास – टैक्स मुक्त देश

बहरीन की सरकार की आय का मुख्य स्रोत तेल है। इसके अलावा फाइनेंशियल सेक्टर और बैंकिंग सिस्टम भी यहां की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं। बहरीन में भी लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ता। ब्रुनेई इस्लामिक देश भी है जहां कोई प्रत्यक्ष टैक्स नहीं लगता। यहां की अर्थव्यवस्था भी तेल पर आधारित है। बहामास जैसे छोटे द्वीपीय देश में भी कोई आयकर नहीं है लेकिन टूरिज्म और अन्य अप्रत्यक्ष टैक्स यहां की आमदनी का बड़ा हिस्सा हैं।

सऊदी अरब और अन्य देशों की स्थिति

सऊदी अरब में प्रत्यक्ष टैक्स नहीं है लेकिन अप्रत्यक्ष टैक्स देना पड़ता है। सऊदी की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार भी तेल है। कतर, ओमान, मोनाको जैसे देश भी टैक्स मुक्त देशों की सूची में आते हैं जहां लोग अपनी आय पर टैक्स नहीं देते।

टैक्स फ्री देशों की अर्थव्यवस्था कैसे चलती है?

इन देशों में टैक्स न होने का मतलब यह नहीं कि सरकार के पास आय का कोई साधन नहीं। इन देशों की सरकार की आय के मुख्य स्त्रोत प्राकृतिक संसाधन जैसे तेल, गैस होते हैं। साथ ही, इन देशों में टूरिज्म, फाइनेंस, बैंकिंग, और व्यापार भी काफी विकसित है जिससे अच्छी खासी आमदनी होती है। इसके अलावा, कई टैक्स फ्री देश विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यह नीति अपनाते हैं।

क्या भारत जैसा देश टैक्स फ्री हो सकता है?

भारत जैसे विशाल और जनसंख्या वाले देश के लिए टैक्स एक महत्वपूर्ण वित्तीय आधार है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में भारी खर्च होता है। इसलिए भारत जैसे देश के लिए टैक्स फ्री होना फिलहाल संभव नहीं है। टैक्स के बिना सरकार का कामकाज चलाना और देश का विकास करना कठिन होगा।

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!