क्रीमी Vegan Carrot सूप विद कोकोनट

Edited By Updated: 20 Mar, 2019 04:55 PM

creamy vegan carrot soup with coconut

Creamy Vegan Carrot Soup With Coconut घर पर आसानी से बन जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

 Creamy Vegan Carrot Soup With Coconut घर पर आसानी से बन जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 2 चम्मच
प्याज - 80 ग्राम
गाजर - 250 ग्राम
करी पाउडर - 1 1/2 चम्मच
वेज सूप - 350 मिलीलीटर
कोकोनट मिल्क - 400 मिलीलीटर
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
-सबसे पहले कड़ाही में जैतून का तेल गर्म करें। इसमें लहसुन डालें और एक मिनट के लिए हिलाएं।
-फिर प्याज भूनें। अब इसमें 250 ग्राम गाजर डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।  करी पाऊडर डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर वेज सूप मिलाएं।
-इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 20 - 25 मिनट तक पकाएं। ढक्कन खोलें और इसे गैस से हटा दें।
-इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और  प्यूरी बनाएं। इस प्यूरी को एक भारी कड़ाही में स्थानांतरित करें और  हिलाएं। अब, 400 मिलीलीटर नारियल का दूध डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे उबाल लें।
- नमक,  काली मिर्च  मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। धनिए के साथ गार्निश करें। परोसें।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!