घर पर ट्राई करें Pumpkin Paal Kootu

Edited By Updated: 22 Feb, 2020 12:20 PM

घर पर ट्राई करें Pumpkin Paal Kootu...

सामग्री 
दूध - 300 मि.ली
चावल का आटा - 2 टीस्पून 
कद्दू - 490 ग्राम
नमक - 1 टीस्पून 
पानी - 150 मि.ली
चीनी - 1 1/2 टेबलस्पून 
नारियल का तेल - 20 मि.ली
सरसों के बीज - 1 टीस्पून 
सूखी लाल मिर्च - 2 
सफेद दाल - 1 टीस्पून 
करी पत्ते - 1 टेबलस्पून 
कद्दूकस किया हुआ नारियल - 2 टेबलस्पून 

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक जग में, 300 मि.ली दूध, 2 टीस्पून चावल का आटा डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। एक तरफ रख दो।
2. अब एक भारी कड़ाही लें, इसमें 490 ग्राम कद्दू, 1 टीस्पून नमक, 150 मि.ली पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और लगभग 8 - 10 मिनट तक पकाएं।
4. फिर ढ़क्कन खोलें और उसमें 1 1/2  टेबलस्पून चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. अब दूध का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
6. मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे मध्यम हीट पर 8 - 10 मिनट तक पकाएं।
7. फिर एक पैन लें, इसमें 20 मि.ली नारियल का तेल, 1 टीस्पून सरसों के बीज, 2 सूखी लाल मिर्च, 1 टीस्पून सफेद दाल, 1 टेबलस्पून करी पत्ता डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
8.  इसके बाद 2 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
9. अब इसे मध्यम हीट पर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं या जब तक यह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए। 
10 डिश बनकर तैयार है अब इसके ऊपर तैयार मिक्सचर डालें। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!