मटन का एक खास जायका है रोगन जोश

Edited By Updated: 03 Dec, 2018 05:05 PM

मटन का एक खास जायका है रोगन जोश। यह परसियन रेसिपी कश्मीर का स्पेशल टेस्ट है। अब आप भी अपने मेन्यू में शामिल करें यह शाही नॉन वेज डिश और आसानी से घर पर बनाएं।

मटन का एक खास जायका है रोगन जोश। यह परसियन रेसिपी कश्मीर का स्पेशल टेस्ट है। अब आप भी अपने मेन्यू में शामिल करें यह शाही नॉन वेज डिश और आसानी से घर पर बनाएं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
दही - 1 किलोग्राम
नमक - 1 1/2 चम्मच
पेपरिका - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
सौंफ़ पाऊडर - 1 चम्मच
सूखा अदरक पाऊडर - 1 चम्मच
दूध - 2 चम्मच
केसर - 1 चम्मच
काली मिर्च के टुकड़े - 13
ब्लैक इलायची - 2  
सरसों का तेल - 40 मिलीलीटर
सूखी लाल मिर्च - 5
हींग - 1/4 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
Alkanet पाऊडर - 1 चम्मच
मटन - 730 ग्राम
पानी - 100 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी

1.सबसे पहले एक कटोरे में दही, नमक,पेपरिका, जीरा पाऊडर, सौंफ़ पाऊडर तथा सूखा अदरक पाऊडर  
मिलाएं और एक तरफ रखें।
2.एक कटोरे में दूध तथा केसर मिलाएं और 20 मिनट के लिए रखें।
3.अब किसी भारी चीज़ से काली मिर्च के टुकड़े तथा काली इलायची को हलका पीस लें।
4. कड़ाही में जैतून का तेल गर्म करें और पीसी काली मिर्च और काली इलायची, सूखी लाल मिर्च, हींग,
जीरा तथा अल्केन पाऊडर डालकर भूनें।
5. फिर मटन मिलाएं और 5-8 मिनट के लिए मध्यम आंच पर कुक करें।
6. इसके बाद 100 मिलीलीटर पानी और तैयार दही मिश्रण मिलाएं।
7. इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 30 मिनट तक पकाएं।
8. ढक्कन खोलें और केसर दूध मिलाएं।
9. इसे ढक्कन के साथ फिर से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 30 मिनट तक पकाएं।
10.ढक्कन खोलें और इसे एक अच्छी तरह हिलाएं और 3-8 मिनट के लिए  मध्यम आंच पर कुक करें।
11.धनिया के साथ गार्निश करें। चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!