पनीर अंगारा में मिलेगी धुएं की खुशबू

Edited By Updated: 05 Dec, 2018 04:21 PM

पनीर से बनी कोई डिश हो उसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं

पनीर से बनी कोई डिश हो उसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पनीर अंगारा की आसान सी रेसिपी जिसे डिनर में तो बना ही सकते हैं साथ ही घर आने वाले मेहमनों के सामने भी बनाकर सर्व कर सकते हैं।

सामग्री
तेल - 15 मिलीलीटर
लौंग - 2 
ग्रीन इलायची - 2  
मैस - 1
दालचीनी - 1 इंच
सूखी लाल मिर्च - 1
काजू - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 चम्मच
प्याज - 100 ग्राम
टमाटर - 100 ग्राम
घी - 15 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 चम्मच
तेज पत्ता - 1
प्याज - 50 ग्राम
शिमला मिर्च - 85 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
पेपरिका - 1/2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
सूखी मेथी - 1 चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
पनीर - 300 ग्राम
ताजा क्रीम - 2 चम्मच
एल्युमिनियम पन्नी
लकड़ी का कोयला
तेल - 1 चम्मच

तैयारी
1. सबसे पहले एक पैन में  तेल गर्म करें। इसमें लौंग, हरी इलायची,मैस, दालचीनी, लाल मिर्च तथा काजू  
मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
2. इसके बाद अदरक, लहसुन को 2 - 3 मिनट के लिए भूनें। फिर प्याज तथा टमाटर डालकर भूनें।
3. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और इसे चिकनी पेस्ट बनाएं।
4. कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें जीरा तथा तेज पत्ता डालकर भूनें।  फिर  50 ग्राम प्याज तथा शिमला
डालकर मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें मिश्रित पेस्ट मिलाएं।
5. मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें और फिर हल्दी  डालें।
6. फिर नमक, धनिया पाऊडर, पेपरिका, जीरा पाऊडर, गर्म मसाला तथा सूखी मेथी मिलाएं।
7. इसके बाद पानी डालें और फिर पनीर डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. फिर ताजा क्रीम मिलाएं। अब एल्यूमीनियम पन्नी कटोरे पर रखें। इसमें ज्वलनशील चारकोल पर तेल
डाले और ढक्कन के साथ कवर करें।
9. 5 से 7 मिनट तक कवर करें ताकि पनीर में धूएं का स्वाद मिल जाए। ढक्कन खोलें और चारकोल हटा
दें।
10. रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!