स्वादिष्ट फिश करी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Edited By Updated: 10 Sep, 2018 12:10 PM

फिश करी बनाने की ऐसी रेसिपी कि देखने वालों के मुंह में भी आ जाएगा पानी

फिश करी बनाने की ऐसी रेसिपी कि देखने वालों के मुंह में भी आ जाएगा पानी।

 

सामग्री
फिश - 400 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
तलने के लिए तेल
पॉपी सीड - 1 1/2 चम्मच
गर्म पानी - 60 मिलीलीटर
काजू - 2 चम्मच
गर्म पानी - 60 मिलीलीटर
नारियल - 45 ग्राम
अदरक - 1 1/2 चम्मच
तेल - 40 मिलीलीटर
प्याज - 150 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
हींग- 1/4 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 230 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 1 बड़ा चमचा
धनिया - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
1.एक कटोरे में मछली, नमक तथा मिलाएं और 30 मिनट के लिए मछली को मेरिनेट के लिए रख दें।
2. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकाल लें।
3.पॉपी सीड को 60 मिलीलीटर गर्म पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें।
4.एक अन्य कटोरे में काजू को गर्म पानी भिगो दें।
5.एक ब्लेंडर में नारियल, अदरक, काजू तथा पॉपी सीड डालकर पेस्ट बनाएं।
6.एक पैन में तेल गर्म करें, प्याज भूनें।
7.भारी पॉट में 2 चम्मच तेल गर्म करें। उसमें हींग तथा जीरा भूनें और काजू मिश्रण डालें।
इसके बाद हल्दी मिलाएं।
8.फिर लाल मिर्च, धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर तथा नमक मिलाएं।
9.230 मिलीलीटर पानी मिलाएं और उबाले।
10. इसमें तला हुआ प्याज तथा फिश मिलाएं। 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
11. ताजा क्रीम मिलाएं। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
12.नान या चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!