स्पिनच मशरूम Chickpea करी बेहद स्वादिष्ट रेसिपी

Edited By Updated: 19 Jan, 2019 01:27 PM

पालक मशरूम चना करी एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है जो आपको ना केवल स्वाद के मामले में संतुष्टि देगी लेकिन पौष्टिक्ता के मामले में भी। पालक और काबुली चने के आहार तत्व भरपुर मेल को ना केवल एक लेकिन दो स्वादिष्ट पेस्ट से मज़ेदार बनाया है।

पालक मशरूम चना करी एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है जो आपको ना केवल स्वाद के मामले में संतुष्टि देगी लेकिन पौष्टिक्ता के मामले में भी। पालक और काबुली चने के आहार तत्व भरपुर मेल को ना केवल एक लेकिन दो स्वादिष्ट पेस्ट से मज़ेदार बनाया है। आईए जानते हैं इसे बनाने की विधि।


सामग्री
चना - 300 ग्राम
पानी - 1500 मिलीलीटर, विभाजित
नमक - 1/2 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
अदरक - 2 टी स्पून
लहसुन - 2 टी स्पून
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
प्याज - 180 ग्राम
मशरूम - 150 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 180 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
पालक - 120 ग्राम
नारियल का दूध - 160 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 टी स्पून


तैयारी
1.सबसे पहले  चनों को  500 मिलीलीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
2.इसके बाद कुकर में 1 लीटर पानी तथा 1/2 चम्मच नमक  डासकर 4 सीटी लगवाएं।
3.अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन तथा हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें।
4.फिर प्याज डालें और भूनें। अब इसमें 150 ग्राम मशरूम डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
5.180 ग्राम टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से मिलाएं। 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं। फिर इसमें नमक,  जीरा पाऊडर तथा लाल मिर्च डालकर फिर से  मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6.अब इसमें 120 ग्राम पालक डालकर अच्छे से मिलाएं। 160 मिलीलीटर नारियल का दूध डालकर उबाल लें।
7.फिर उबले हुए चने डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। 1 चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। 
8. आपकी रेसिपी तैयार है। रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!