गर्मियों में 6 तरीकों से बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी लस्सी

Edited By Updated: 02 May, 2019 10:53 AM

गर्मियों में लस्सी पीना तो हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको 6 अलग-अलग तरह की लस्सी के रेसिपी बताएंगे, जिसे पीकर बड़ों से बच्चे...

गर्मियों में लस्सी पीना तो हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको 6 अलग-अलग तरह की लस्सी के रेसिपी बताएंगे, जिसे पीकर बड़ों से बच्चे तक खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं लस्सी बनाने की विधि।

 

1. रोज लस्सी

सर्विंग- 2

सामग्रीः

आइस क्यूब- 6-8
दही- 400 ग्राम
गुलाब की पंखुड़ियां- 10 ग्राम
चीनी-35 ग्राम
रोज वॉटर- 1 टेबलस्पून

बनाने की विधिः

1. एक ब्लैंडर में, सारी सामग्री डालकर उसे समूद होने तक अच्छी तरह बलैंड करें।
2. तैयार लस्सी को गिलास में डालें और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
3. ठंडी ठंडी लस्सी सर्व करें।

2. कैरेमल एस्परेसो लस्सी 

सर्विंग- 2

सामग्रीः

आइस क्यूब- 6-8
ग्रीक योगर्ट- 100 ग्राम
एस्परैसो - 100 मि.ली.
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
मैप्पल सीरप- 60 मि.ली. 

बनाने की विधिः

1. एक ब्लैंडर में, सारी सामग्री डालकर उसे स्मूद होने तक अच्छी तरह ब्लैंड करें।
2. बारीक कटे वॉलनट्स के साथ गार्निश करें। 
3. कैरेमल एसपरेसो लस्सी पीने के लिए तैयार है।

3. चॉकलेट लस्सी

सर्विंग- 2 

सामग्री:

आइस क्यूब- 6-7
दहीं - 400 ग्राम
मेल्ट डार्क चॉकलेट - 100 ग्राम
न्यूटेला - 40 ग्राम
ब्राउन पाउडर शूगर - 20 ग्राम

बनाने की विधिः

1. एक ब्लैंडर में, सारी सामग्री डालकर उसे स्मूद होने तक अच्छी तरह ब्लैंड करें।
2. गिलास में निकालकर बारीक कटी चॉकलेट के साथ गार्निश करें। 
3. चॉकलेट लस्सी सर्व करने के लिए तैयार है। 

4. ग्रेप लस्सी

सर्विंग - 2

सामग्रीः

आइस क्यूब - 6-7
दहीं- 400 ग्राम
काले अंगूर- 200 ग्राम
चीनी - 80 ग्राम 

बनाने की विधिः

1. एक ब्लैंडर में, सारी सामग्री डालकर उसे समूद होने तक अच्छी तरह बलैंड करें।
2. गिलास में तैयार लस्सी निकालें और अंगूर के साथ गार्निश करें। 
3. ग्रेप लस्सी पीने के लिए तैयार है। 

5. कीवी मिंट लस्सी

सर्विंग-2

सामग्रीः

आइस क्यूब- 6-7 
दहीं- 400 ग्राम
कीवी- 200 ग्राम
मिन्ट - 10 ग्राम
शहद - 50 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून 

तैयार करने की विधिः

1. एक ब्लैंडर में, सारी सामग्री डालकर उसे स्मूद होने तक अच्छी तरह ब्लैंड करें।
2. मिंट की पत्तियों के साथ गार्निश करें। 
3. मिंट लस्सी पीने के लिए तैयार है। 

6. पाइनएप्पल जिंजर लस्सी

सर्विंग- 2

सामग्रीः

आइस क्यूब - 6-8 
दहीं - 400 ग्राम
पाइनएप्पल- 200 ग्राम
पाइनएप्पल जूस - 50 मि.ली.
अदरक- 1 टीस्पून
शहद- 40 ग्राम

तैयार करने की विधिः

1.एक ब्लैंडर में, सारी सामग्री डालकर उसे स्मूद होने तक अच्छी तरह ब्लैंड करें।
2.पाइनएप्पल के टुकड़ के साथ गार्निश करें। 
3. पाइनएप्पल जिंजर लस्सी पीने के लिए तैयार है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!