झटपट बनाएं स्वादिष्ट आलू मटर मुघलई

Edited By Updated: 27 May, 2019 01:16 PM

आलू मटर की सब्जी खाना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको मुघलई आलू मटर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। झटपट तैयार...

आलू मटर की सब्जी खाना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको मुघलई आलू मटर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। झटपट तैयार होने वाली यह सब्जी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मुघलई आलू मटर बनाने की रेसिपी।

 

सर्विंग - 2-3
सामग्री:

दूध - 40 मि.ली
केसर - 1/8 टीस्पून
तेल - 30 मि.ली.
सरसों के दाने - 1  टीस्पून
जीरा - 1  टीस्पून
अदरक - 1 1/2  टीस्पून
लहसुन - 1 1/2  टीस्पून
हरी मिर्च - 1  टीस्पून
कड़ी पत्ता - 5 से 6
प्याज़ - 170 ग्राम
टमाटर - 250 ग्राम
दहीं - 2 टेबलस्पून
हल्दी - 1/2  टीस्पून
लाल मिर्च - 1  टीस्पून
धनिया पाऊडर - 1 1/2  टीस्पून
नमक - 1  टीस्पून
पानी - 120 मि.ली.
आलू - 520 ग्राम
हरे मटर - 300 ग्राम
गर्म मसाला - 1  टीस्पून 
धनिया - 1 टेबलस्पून

विधिः

1. एक बाउल में, 40 मि.ली. दूध, 1/8  टीस्पून केसर लेकर अच्छी तरह मिक्स करें।
2. 20-25 मिनट तक इसे भीगा रहने दें। 
3. एक बर्तन में 30 मि.ली. तेल गर्म करें, अब उसमें 1  टीस्पून मस्टर्ड सीडस, 1  टीस्पून जीरा, 1 1/2 अदरक, 1 1/2 लहसुन, 1  टीस्पून हरी मिर्च, 5-6 कड़ी पत्ता लेकर 2-3 मिनट तक सॉटे करेें।
4. उसके बाद 170 ग्राम प्याज़ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
5. अब 250 ग्राम टमाटर डालकर उसे सॉफ्ट एवं पल्पी होने तक भूनें। 
6. अब 5 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर मसाले को भूनने दें।
7. दो चम्मच दहीं डालकर मिक्स करें। 
8. अब 1/2 टीस्पून हल्दी डालकर मिक्स करें।
9. उसके बाद, 1 टीस्पून लाल मिर्च, 1 1/2 धनिया पाउडर, 1 टीस्पून नमक डाल कर मिक्स करें। 
10. 3-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। 
11. अब 120 मि.ली. पानी, तैयार केसर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 
12. अब 520 ग्राम आलू, 300 ग्राम हरे मटर डालकर फिर से मिक्स करें। 
13. ढक्कन लगाकर 12-13 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। 
14. ढक्कन खोलकर अच्छी तरह हिलाएं।
15. उसके बाद 1 टीस्पून गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह हिलाएं। 
16. फिर से ढक्कन से ढक कर 5-7 मिनट तक सब्जी को पकने दें।
17. ढक्कन खोलकर फिर से अच्छी तरह हिलाएं। 
18. अब 1 टेबलस्पून धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
19. अब आंच से हटा लें।
20. हरे धनिए से गार्निश करें। 
21. आलू मटर मूघलई गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!