घर पर ही बनाएं रेस्त्रां स्टाइल स्पाइसी कोकोनट पोटैटो एग करी

Edited By Updated: 21 Apr, 2019 01:56 PM

आपने रेस्त्रां में तो कई बार एग मसाला खाया होगा लेकिन आज आपको घर पर कोकोनट पोटैटो एग करी की रेसिपी बताएगें। इसे खाकर आप भी अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएगें। तो चलिए आपको...

आपने रेस्त्रां में तो कई बार एग मसाला खाया होगा लेकिन आज आपको घर पर कोकोनट पोटैटो एग करी की रेसिपी बताएगें। इसे खाकर आप भी अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएगें। तो चलिए आपको बताते हैं इस बनाने की रेसिपी।

 

सर्विंग: 2 - 3
सामग्री:

नारियल तेल- 15 मि.ली.
सरसों के बीज- 1/2 टीस्पून
हरी इलायची- 3
साबुत काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
सौंफ- 1 टीस्पून
करी पत्ते- 5 - 6
अदरक- 1 टीस्पून
लहसुन- 1 टीस्पून
प्याज- 120 ग्राम
टमाटर- 150 ग्राम
हल्दी- 1/4 टीस्पून
नमक- 1 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च- 1 टीस्पून
धनिया पाउडर- 1 टीस्पून
पानी- 50 मि.ली.
आलू- 400 ग्राम
पानी- 700 मि.ली.
उबले अंडे- 5
कोकनट मिल्क- 250 मि.ली.
गरम मसाला- 1 टीस्पून
धनिया - 2 टेबलस्पून

 

विधि:

1. सबसे पहले पैन में 15 मि.ली. नारियल तेल मिक्स करके उसमें 1/2 टीस्पून सरसों के बीज, 1 हरी इलायची, 1/4 टीस्पून काली मिर्च, 1 टीस्पून सौंफ, 5-6 करी पत्ते, 1 टीस्पून अदरक और 1 टीस्पून लहसुन डाकर 1-2 मिनट तक भूनें।
2. इसके बाद इसमें 120 ग्राम प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
3. अब इसमें 150 ग्राम टमाटर मिक्स करके 5-7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं, ताकि वो सॉफ्ट हो जाएं।
4. इसके बाद इसमें 1/4 टीस्पून हल्दी मिक्स करें।
5. फिर इसमें 50 मि.ली. पानी मिक्स करके कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें।
6. अब इसमें 400 ग्राम आलू मिक्स करें।
7. फिर इसमें 700 मि.ली. पानी डालकर 15-18 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं। इसे बीच-बीच में चलाते रहे, ताकि ग्रेवी बर्तन के तले से ना लगे।
8. जब आलू पक जाए तो इसमें 5 उबले अंडे मिक्स करें।
9. इसके बाद इसमें 250 मि.ली. कोकोनट मिल्क मिक्स करके 5-7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
10. अब इसमें 1 टीस्पून गरम मसाल और 2 टेबलस्पून हरा धनिया मिक्स करके 3-5 मिनट तक पकाने दें।
11. जब सब्जी बन जाए तो इसे बाउल में डालकर हरा धनिया से गार्निश करें।
12. लीजिए आपकी कोकोनट पोटैटो एग करी बनकर तैयार है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!