टाटा-मिस्त्री के बीच सुलह को लेकर पहल

Edited By Updated: 29 Oct, 2016 03:06 PM

reconciliation initiative between ratan tata mistry

रतन टाटा और सायरस मिस्त्री के बीच बढ़ते विवाद को देखकर ट्रस्टी डारिएस खंबाटा ने सुलह की पहल की है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने रतन टाटा और सायरस मिस्त्री से मिलकर बातचीत भी शुरु कर दी है।

नई दिल्लीः रतन टाटा और सायरस मिस्त्री के बीच बढ़ते विवाद को देखकर ट्रस्टी डारिएस खंबाटा ने सुलह की पहल की है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने रतन टाटा और सायरस मिस्त्री से मिलकर बातचीत भी शुरु कर दी है। 

डारिएस खंबाटा टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और वे दोनों के बेहद करीबी माने जाते हैं। खंबाटा महाराष्ट्र के पूर्व एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं।

इससे पहले कल सायरस मिस्त्री ने टाटा की ओर से दी गई बर्खास्तगी की वजह पर सफाई पेश की थी। सायरस मिस्त्री के मुताबिक उन्होंने बोर्ड और रतन टाटा को 31 मई 2016 को वेलस्पन डील की जानकारी थी और इस डील पर सिर्फ एक ट्रस्टी विजय सिंह के अलावा और किसी ने भी प्रतिक्रिया नहीं दी। आपको बता दें कि वेलस्पन डील सितंबर में 9300 करोड़ रुपए में हुई थी और टाटा ग्रुप ने इस डील को 30 जून को मंजूरी दी थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!