डेंगू से एक और मौत,पेशेंट्स हुए 313

Edited By Updated: 06 Oct, 2015 01:23 AM

dengue killed another

चंडीगढ़ में सोमवार को 16 नए डेंगू केस सामने आए। अब डेंगू पेशेंट्स की शहर में संख्या बढ़कर 313 हो गई है। पिंजौर के जट्टवाला गांव के 60 वर्षीय बंतराम को पंचकूला के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती किया था, वहां से उसे जीएमसीएच-32 रैफर किया गया था। बंतराम में...

चंडीगढ़ (अर्चना सेठी): चंडीगढ़ में सोमवार को 16 नए डेंगू केस सामने आए। अब डेंगू पेशेंट्स की शहर में संख्या बढ़कर 313 हो गई है। पिंजौर के जट्टवाला गांव के 60 वर्षीय बंतराम को पंचकूला के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती किया था, वहां से उसे जीएमसीएच-32 रैफर किया गया था। बंतराम में डेंगू की पुष्टि के बाद इलाज चल रहा था। लेकिन बंतराम  ने आज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंडीगढ़ प्रशासन के नैशनल वैक्टर बोर्न डिसीज कंट्रोल विभाग के मुताबिक सैक्टर-10 और सैक्टर-14 में एंटी डेंगू ड्राइव के तहत फोगिंग की गई। चंडीगढ़ प्रशासन के नैशनल वैक्टर बोर्न डिसीज कंट्रोल विभाग ने डेंगू  मच्छर की पैदावार के लिए इंदिरा कालोनी और बुटरेला के जिम्मेदार लोगों को नोटिस भी थमाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!