गतिमान जैसी ट्रेनें देश के अन्य रूटों पर भी चलेंगी

Edited By Updated: 21 Jul, 2017 11:40 PM

highspeed trains will also run on other routes of the country

आगरा-दिल्ली रूट पर चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस की तरह देश अन्य रूटों पर हाई स्पीड़ ट्रेनें दौड़ती नजर आने वाली हैं।

नई दिल्ली: आगरा-दिल्ली रूट पर चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस की तरह देश के अन्य रूटों पर भी हाई स्पीड़ ट्रेनें दौड़ती नजर आने वाली है। इसके लिए रेल मंत्री ने नीति आयोग से 18 हजार करोड़ का भारी-भरकम बजट मंजूर कराया है। इससे आने वाले समय में दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर पर ट्रेनों की रफ्तार 160 से 200 किमी की जाएगी। हाईस्पीड प्रोजेक्ट पूरा होने पर राजधानी ट्रेन के जरिए दिल्ली से मुंबई की दूरी मैक्सिमम 3.30 घंटे कम होगी, बाकी ट्रेनों की स्पीड भी 25-30% बढ़ने की उम्मीद है। सुरेश प्रभु ने राज्यसभा में बताया कि 1483 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई रूट पर 11,189 करोड़ और 1525 किलोमीटर लंबे दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए 6,974 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इन राज्य को भी मिलेगा फायदा 
ये दोनों रूट यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड से होकर गुजरते हैं। एेसे में देश की दो-तिहाई आबादी को तेज रफ्तार का फायदा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, दोनों रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इससे इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों के 3 से 3.30 घंटे बचेंगे। 

वर्तमान में केवल एक ट्रेन की स्पीड
प्रभु ने आगे कहा कि अभी गतिमान एक्प्रेस की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच चलाई गई। नए प्रोजेक्ट से दिल्ली से मुंबई (इसमें वडोदरा-अहमदाबाद भी शामिल हैं) और दिल्ली से हावड़ा (इसमें कानपुर और लखनऊ शामिल हैं) पर ट्रेनों की रफ्तार 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। 

उधर, सदन में सद्स्यों के सवाल पर रेलमंत्री ने कहा कि फिलहाल 80% ट्रेनें टाइम पर आती-जाती हैं। हम ट्रेनों के वक्त पर पहुंचने को लेकर काम कर रहे हैं। जल्द ही इसमें सुधार दिखने लगेगा। साथ ही रेल रूट्स के इलेक्ट्रीफिकेशन को 42% से बढ़ाकर दोगुना करने का काम जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!