Edited By Radhika,Updated: 01 Apr, 2026 04:16 PM

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ TMC और अन्य दलों ने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का इस्तेमाल 'वोट बैंक' की तरह किया, लेकिन समुदाय के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
नेशनल डेस्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ TMC और अन्य दलों ने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का इस्तेमाल 'वोट बैंक' की तरह किया, लेकिन समुदाय के विकास के लिए कुछ नहीं किया। हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली एजेयूपी के उम्मीदवारों के समर्थन में नाओडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने यह भी दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को राजनीतिक निर्णय लेने में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और उनके वास्तविक विकास के लिए हमने कबीर के साथ हाथ मिलाया है। हम सब मिलकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को करारा झटका देंगे।'' ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''अब समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय से ऐसे नेताओं को चुना जाए जो आपके आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकें।'' पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।