IS का घिनौना चेहरा, हवस न मिटने पर महिलाओं को जिंदा जलाया

Edited By Updated: 28 May, 2015 02:03 PM

article

खुंखार आतंकी संगठन आईएस का दिन-ब-दिन घिनौना चेहरा देखने को मिल रहा है। आईएस अपनी हवस न मिटाने वाली महिलाओं को जिंदा जला रहा है।

नई दिल्ली: खुंखार आतंकी संगठन आईएस का दिन-ब-दिन घिनौना चेहरा देखने को मिल रहा है। आईएस अपनी हवस न मिटाने वाली महिलाओं को जिंदा जला रहा है। आईएस ने जिन महिलाओं का अपहरण कर उन्हें अपना गुलाम बनाया है उनके साथ कई बार बलात्कार किया जा रहा है।

आईएस की नापाक और गैर इंसानी करतूतों की हद तो तब हो गई जब आतंकी महिलाओं को अपनी मर्जी के अनुसार शरीर न परोसने पर जिंदा जला रहा है। डेली मेल के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि सीरिया, इराक और इसके आस-पास इलाकों में मौजूद आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) महिलाओं को चरम सेक्स कार्य (एक्सट्रीम सेक्स एक्ट) करने के ‌लिए जबरदस्ती करता है अगर कोई महिला इस काम से मना करती है तो उसे जिंदा जला देता है। पिछले साल जून महीने में आई ने 200 यजीदी लड़कियों का अपहरण किया था जिनका कई बार बलात्कार किया गया है। 

संयुक्त राष्ट्र ने अपने सर्वे में पाया है कि आईएस महिलाओं का भयानक तरीके से यौन शोषण किया कर रहा है। इसके अलावा आईएस के आतंकी ‌सीरिया सरकार के फौजियों को अपहरण कर उनकी सरेआम हत्या कर रहे हैं। इससे पहले कुछ तस्वीरें महिलाओं को निर्वस्‍त्र कर इस्लामिक नेताओं और आतंकियों को बेचने की आईं थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!