पूर्व भारतीय फुटबालर मार्टो ग्रेसियस का निधन

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2016 08:19 PM

Former footballer Marto Gracias died

पूर्व भारतीय फुटबाल खिलाड़ी मार्टो ग्रेसियस का कल यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 75 ...

मुंबई : पूर्व भारतीय फुटबाल खिलाड़ी मार्टो ग्रेसियस का कल यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी थेरेसा और बेटी इवलिन है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।इस पूर्व स्ट्राइकर ने सीनियर नेशनल्स में और बड़े टूर्नामेंटों में टाटा स्पोट्र्स क्लब की कप्तानी की थी। दो साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें बीती शाम उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ा, उन्हें निकट के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन भर्ती कराते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। ग्रेसियस ने दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने मलेशिया के कुआलालम्बपुर में 1967 मर्डेका कप के लीग मैच में हांगकांग के खिलाफ हैट्रिक की थी जिससे भारत ने 4.0 से जीत दर्ज की थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!