Edited By Radhika,Updated: 28 Jul, 2026 05:21 PM

Kawasaki ने अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में MY2027 Ninja 300 लॉन्च कर दी है। इस एंट्री-लेवल स्पोर्टबाइक की कीमत 3.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसकी डिलीवरी जुलाई के आखिर तक शुरू होगी। लुक्स की बात करें तो यह दिखने में Ninja 300 देखने में...
2027 Kawasaki Ninja Launch: Kawasaki ने अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में MY2027 Ninja 300 लॉन्च कर दी है। इस एंट्री-लेवल स्पोर्टबाइक की कीमत 3.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसकी डिलीवरी जुलाई के आखिर तक शुरू होगी। लुक्स की बात करें तो यह दिखने में Ninja 300 देखने में पुराने वर्जन जैसी ही दिखाई देती है। इसमें वही फेयरिंग है, लेकिन बड़ी फ्लोटिंग विंडस्क्रीन और डुअल प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स दी गई हैं। यह बाइक सिर्फ़ लाइम ग्रीन रंग में अवेलेबल होगी।
इंजन ऑप्शन
नई Ninja 300 के इंजन में कोई चेंज नहीं किया गया। इसमें मौजूदा 296cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है, जो 38.4 BHP की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे असिस्ट/स्लिप क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Ninja 300 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर ट्यूबलेस टायर लगे हैं। इसी के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।