Edited By Radhika,Updated: 12 Aug, 2023 11:23 AM

रेंज रोवर ब्रिटिश एसयूवी निर्माता की भारत में मौजूद एक लग्ज़री कार है। यह कई सारे बॉलीवुड अभिनेताओं की पहली पसंद है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र ने अपने कार क्लेक्शन में 3 करोड़ रुपये की शानदार रेंज रोवर को शामिल किया है।
ऑटो डेस्क: रेंज रोवर ब्रिटिश एसयूवी निर्माता की भारत में मौजूद एक लग्ज़री कार है। यह कई सारे बॉलीवुड अभिनेताओं की पहली पसंद है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र ने अपने कार क्लेक्शन में 3 करोड़ रुपये की शानदार रेंज रोवर को शामिल किया है।
जानकारी के अनुसार जीतेंद्र ने नए मॉडल को खरीदा है। इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल,क्लासिक रेंज रोवर स्टाइलिंग विशेषताएं, टेलगेट पर प्रमुखता से प्रदर्शित रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी बैज दिया है। इतना ही नही इसका इंटीरियर भी काफी शानदार है। इंटीरियर फीचर्स में अत्याधुनिक 35-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम, नई 13.1-इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन जैसी कई सुविधाएँ दी हैं।
पावरट्रेन विकल्पों के संदर्भ में, नई 2023 रेंज रोवर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। पेट्रोल संस्करण 4.4-लीटर इंजन द्वारा संचालित होता है जो 523 पीएस और 750 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि डीजल संस्करण 3.0-लीटर इंजन का उपयोग करता है जो 346 पीएस और 700 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है।