Edited By Sanjeev,Updated: 26 Oct, 2026 10:56 AM

प्रमुख पैसेंजर कार और SUV निर्माता के रूप में जानी जाने वाली चीनी कम्पनी चेरी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश करने जा रही है। हाल ही में सरकार ने चेरी के कमर्शियल व्हीकल डिवीजन को मोटरसाइकिल बनाने की मंजूरी दे दी है और अब इस कम्पनी ने...
नई दिल्ली : प्रमुख पैसेंजर कार और SUV निर्माता के रूप में जानी जाने वाली चीनी कम्पनी चेरी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश करने जा रही है। हाल ही में सरकार ने चेरी के कमर्शियल व्हीकल डिवीजन को मोटरसाइकिल बनाने की मंजूरी दे दी है और अब इस कम्पनी ने दुनिया का पहला AI-पावर्ड क्रूजर टू व्हीकल पेश किया है।
हाल ही में अपने वुहू (Wuhu) मुख्यालय में आयोजित एक टेक्नोलॉजी इवेंट में चेरी (Chery) ने अपनी आने वाली दो NEV (न्यू एनर्जी व्हीकल) बाइक्स से पर्दा उठाया। इन्हें चेरी के 'सिनॉक्स' (Cinnox) ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। इनमें से एक है 'ग्रो C3' (Grow C3), जिसे दुनिया की पहली 'रेंज-एक्सटेंडेड AI-इंटेलिजेंट क्रूजर' के रूप में पेश किया जा रहा है। इस हाई-एंड मोटरसाइकिल में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन (इलेक्ट्रिक पावर से चलने की क्षमता) है, साथ ही इसमें एक छोटा पेट्रोल जनरेटर भी लगा है, जो चलते-फिरते बैटरी पैक को चार्ज कर सकता है।
'ग्रो C3' में 'व्हीकल टू लोड' (V2L) की सुविधा भी है जिससे बाहरी पावर जनरेटर की जरूरत खत्म हो जाती है। 'ग्रो C3' के साथ यूजर्स को कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे कि लंबी रेंज, और कम ईंधन व मेंटेनेंस का खर्च। इस बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है और इसमें कॉल व म्यूजिक एक्सेस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। यह OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट्स को भी सपोर्ट करती है। इसका क्रूजर-स्टाइल डिजाइन यह सुनिश्चित करता है कि राइडर्स लंबी यात्राएं आसानी से कर सकें।
चेरी ने एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एडवेंचर (ADV) स्कूटर भी दिखाया, जो लगभग 150 से 200 km की रेंज देता है। हालांकि इस बाइक की विस्तृत जानकारी (स्पेसिफिकेशन्स) अभी उपलब्ध नहीं है। चेरी ने बताया है कि इस ADV को ऑटोमोटिव चार्जर का इस्तेमाल करके रिचार्ज किया जा सकता है। यह अभी साफ नहीं है कि यह बाइक AC चार्जिंग को सपोर्ट करती है या DC चार्जिंग को।