जल्द आ रही है महिंद्रा की पहली बोर्न-इलेक्ट्रिक SUV, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Edited By Parminder Kaur,Updated: 20 Nov, 2023 01:20 PM

mahindra xuv e8 electric suv spotted during testing

महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल अपनी XUV.e8 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है। इस गाड़ी की टेस्टिंग चल रही है। हाल ही में इसे चेन्नई-बेंगलुरू हाइवे पर देखा गया है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं।

ऑटो डेस्क. महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल अपनी XUV.e8 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है। इस गाड़ी की टेस्टिंग चल रही है। हाल ही में इसे चेन्नई-बेंगलुरू हाइवे पर देखा गया है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। 


डिजाइन

PunjabKesari
Mahindra XUV.e8 पहली बोर्न-इलेक्ट्रिक SUV होगी। यह कंपनी के नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन काफी हद तक Mahindra XUV700 जैसा है। इसे नया लुक देने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें LED लाइट बार और वर्टिकल हेडलैंप यूनिट मिलेगी। वहीं इसके केबिन में नई टाटा सफारी के समान 3 बड़ी स्क्रीन और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल में ऑटोमैटिक गियर शिफ्टर और ड्राइव मोड के लिए गोलाकार डायल मिलेगा।


पावरट्रेन

PunjabKesari
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में सिंगल या ड्यूल-मोटर सेटअप मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए 80kWh क्षमता की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह करीब 227-345bhp का पावर आउटपुट देने में सक्षम होगा। इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!