ISRO ने रचा इतिहास, सैटेलाइट रिफ्यूलिंग करने वाला बना दुनिया का दूसरा देश

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 11:01 AM

isro will create history today

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज साल 2026 का शानदार आगाज किया है। सुबह 10:17 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C62 रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस मिशन को 'भारत की दिव्य दृष्टि' कहा जा रहा है क्योंकि इसके जरिए भारत ने वह मुकाम...

ISRO PSLV C62 Mission Launch : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज साल 2026 का शानदार आगाज किया है। सुबह 10:17 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C62 रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस मिशन को 'भारत की दिव्य दृष्टि' कहा जा रहा है क्योंकि इसके जरिए भारत ने वह मुकाम हासिल कर लिया है जहां अभी अमेरिका और यूरोप भी नहीं पहुंच पाए हैं।

'सैटेलाइट रिफ्यूलिंग': अब अंतरिक्ष में भरा जाएगा ईंधन

इस मिशन की सबसे बड़ी कामयाबी सैटेलाइट रिफ्यूलिंग तकनीक का सफल परीक्षण है। अंतरिक्ष में उपग्रहों में ईंधन भरने की तकनीक विकसित करने वाला भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है। बेंगलुरु के स्टार्टअप द्वारा बनाया गया 25 किलो का 'आयुलसैट' (Ayulsat) उपग्रह लॉन्च के 4 घंटे के भीतर अंतरिक्ष में रिफ्यूलिंग का प्रदर्शन करेगा। इससे भविष्य में उपग्रहों का जीवनकाल बढ़ाना संभव होगा।

दुश्मन पर पैनी नजर: क्या है 'अन्वेषा' सैटेलाइट?

PSLV-C62 अपने साथ अन्वेषा (EOS-N1) नाम का एक बेहद शक्तिशाली अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ले गया है। इसे भारत का नया जासूसी उपग्रह (Spy Satellite) भी कहा जा रहा है।

 

 

 

मिशन की खास बातें: 14 सैटेलाइट्स का सफर

आज की यह उड़ान PSLV रॉकेट की 64वीं ऐतिहासिक यात्रा थी। मुख्य सैटेलाइट के साथ 14 अन्य छोटे उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में भेजा गया है। मिशन में एक KID कैप्सूल भी शामिल है जिसे धरती के वायुमंडल में वापस आने (Re-entry) की तकनीक जांचने के लिए भेजा गया है। पिछले साल मई में एक मिशन की विफलता के बाद इसरो के लिए यह एक जबरदस्त वापसी है। लॉन्च से पहले इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने तिरुपति मंदिर में पूजा कर सफलता की कामना की थी।

मिशन समरी (Quick Info)

विशेषता विवरण
लॉन्च वाहन PSLV-C62 (64वीं उड़ान)
लॉन्च समय 12 जनवरी 2026, सुबह 10:17 बजे
मुख्य सैटेलाइट अन्वेषा (EOS-N1) और आयुलसैट
तकनीक सैटेलाइट रिफ्यूलिंग और हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग
कक्षा (Orbit) सन सिंक्रोनस ऑर्बिट (SSO)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!