Ola ने पेश किया मूव OS 4 सॉफ्टवेयर अपडेट, 100 से ज़्यादा सुविधाओं से होगा लॉन्च

Edited By Updated: 18 Jan, 2024 04:55 PM

ola introduces move os 4 software update

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने 18 जनवरी को अपने ईवीस के लिए मूव OS 4 सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किया है। भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता अगले सात दिनों के भीतर OTA अपडेट के माध्यम से MoveOS 4 सॉफ़्टवेयर का रोल आउट पूरा...

ऑटो डेस्क: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने 18 जनवरी को अपने ईवीस के लिए मूव OS 4 सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किया है। भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता अगले सात दिनों के भीतर OTA अपडेट के माध्यम से MoveOS 4 सॉफ़्टवेयर का रोल आउट पूरा कर लेगी। यह अपडेट 100 से ज़्यादा सुविधाओं से भरपूर है। इनमें कुछ फसर्ट इन सेगमेंट हैं।

PunjabKesari

यह कंपनी द्वारा पिछले दो वर्षों के भीतर इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता द्वारा जारी किया गया तीसरा प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट है। ओला ने एक नया राइड जनरल फीचर भी पेश किया है जो हर यात्रा पर औसत गति, बैटरी उपयोग, रेंज, रीजन, दक्षता जैसी जानकारी प्रदर्शित करता है।

MoveOS 4 पर एक अन्य प्रमुख फीचर अपडेट एंटी-थेफ्ट अलार्म की शुरूआत है। इसके साथ कंपनी ने हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, गैराज मोड, तेज हाइपरचार्जिंग, बेहतर रीजनरेशन, प्रोफाइल कंट्रोल, केयर मूड, कॉन्सर्ट मोड, बढ़ी हुई रेंज और बेहतर प्रॉक्सिमिटी अनलॉक जैसी अन्य सुविधाओं की पेशकश भी की है।

 

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!